1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लव जिहाद पर पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग

लव जिहाद पर पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग

मध्य प्रदेश के भोपाल की पूर्व सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनितिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व सांसद साध्वी ने लव जिहाद पर बयान देते हुए कहा कि अगर हमारी लड़कियां हमारा कहना नहीं मानती है और ​किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उनकी टांगे तोड़ देनी चाहिए।

By Satish Singh 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल की पूर्व सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Former MP and firebrand BJP leader Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनितिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व सांसद साध्वी ने लव जिहाद पर बयान देते हुए कहा कि अगर हमारी लड़कियां हमारा कहना नहीं मानती है और ​किसी विधर्मी (heretic) के यहां जाने का प्रयास करती है तो उनकी टांगे तोड़ देनी चाहिए।

पढ़ें :- मौलाना महमूद मदनी के विवादित बयान पर शहनवाज हुसैन का तीखा पलटवार, कहां भारत में मुसलमानों को मिली है सबसे अधिक सुरक्षा

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Former MP Pragya Thakur) ने कि जो संस्कारों को नहीं मानती हैं। बातों से नहीं मानती तो उसे प्रताड़ना (torture) भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना। पूर्व सांसद साध्वी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि माता-पिता (Parents) का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार को हर संभव प्रयास करना चाहिए। साध्वी के इस बयान ने एकबार फिर सामाजिक बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे महिला अधिकारों और कानून (Women’s rights and law) की अवहेलना मान रहे हैं, जबकि उनकी बातों के समर्थक इसे संस्कारों की रक्षा के रूप में देख रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...