HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा एवं उनकी बेटियों पर हमला, गंभीर रूप से घायल

समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा एवं उनकी बेटियों पर हमला, गंभीर रूप से घायल

समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा एवं उनकी बेटियों पर अयोध्या में जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा (Lilavati Kushwaha) एवं उनकी बेटियों पर अयोध्या में जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में लीलावती कुशवाहा (Lilavati Kushwaha) और उनकी बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनकी बेटियों की तस्वीरों को शेयर करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और पवन पांडेय ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-ऐसे बयान के लिए मांगे सार्वजनिक रूप से क्षमा

सपा नेता मनोज पांडेय (Manoj Pandey) ने ट्वीट कर लिखा है कि, समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा जी एवं उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, महिलाओं की सुरक्षा पर यह बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है! प्रशासन से हम मांग करते हैं जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे, और लीलावती कुशवाहा जी एवं उनकी बेटियों को न्याय दिलाये।

पढ़ें :- समाजवादी पार्टी वाले दुर्दांत अपराधियों के सामने रगड़ते थे नाक, अपने संस्कार के अनुरूप धर्माचार्यों को बोलते हैं माफिया: सीएम योगी

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी कि नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने ट्वीट कर लिखा है कि, समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सदस्य, विधानपरिषद लीलावती कुशवाहा तथा उनकी दोनो बेटियों पर किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय है। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए इस कायराने हमले की घोर भर्तस्ना करता हूँ, अभी-अभी दो दिन पहले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुआ हमला, उसके पूर्व देश की महा. राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी को भी आदिवासी समाज मे पैदा होने के फलस्वरूप दिल्ली जगन्नाथ मंदिर में जातीय अपमान के कड़वे घूंट पीने पड़े। डबल इंजन की भाजपा सरकार इसे रामराज्य कहेगी या जंगलराज।

पढ़ें :- सपा के साथ 1993 व 2019 में हुए गठबंधन को निभाने का बसपा ने किया भरपूर प्रयास : मायावती

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...