आज देशभर में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। तमाम नेता और अभिनेता अपने-अपने अंदाज में फैंस को विश कर रहे हैं। इस कड़ी में भला संजय दत्त कैसे पीछे रह सकते हैं।
मुंबई: आज देशभर में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। तमाम नेता और अभिनेता अपने-अपने अंदाज में फैंस को विश कर रहे हैं। इस कड़ी में भला संजय दत्त कैसे पीछे रह सकते हैं।
आपको बता दें, एक्टर ने खास और बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस को विश किया है। संजय दत्त ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। फैंस को ‘मुन्नाभाई’ का गांधीगिरी वाला अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
Happy Gandhi Jayanti to all! pic.twitter.com/hejqMCWcmX
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 2, 2022
फैंस को दिया बापू का संदेश संजय दत्त ने बापू के संदेश को खास अंदाज में लोगों तक पहुंचाया है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक उनकी मुन्ना भाई एमबीबीएस भी है। संजय दत्त ने अपनी इसी फिल्म का एक सीन फैंस के साथ शेयर किया है।