Gaurav Gogoi casts his vote : देश के पूर्वोत्तर राज्य असम समेत दो प्रदेश और एक केंद्र राज्य शासित में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। असम में 126 विधानसभा सीटों के चुनाव में 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। इस बीच, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के DCB गर्ल्स हाई स्कूल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “लोगों में उत्साह की एक लहर है। हमें पूरा भरोसा है कि हम असम के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए एक ‘नया असम’ बनाएंगे।” इससे पहले असम के सीएम और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा, “आज असम में चुनाव हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे मां कामाख्या के दर्शन करने का अवसर मिला। मैंने असम की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।” बता दें कि असम में 126 विधानसभा सीटों के चुनाव में 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई घोषित किए जाएंगे।