1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गायत्री प्रजापति के परिजनों पर कसेगा ईड़ी का शिकंजा

गायत्री प्रजापति के परिजनों पर कसेगा ईड़ी का शिकंजा

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिजनों पर प्रवर्तन निदेशालय सख्ती बरतने जा रहा है। दरअसल गायत्री को रिमांड़ पर लेने के बाद उनके परिजनों को पूछताछ के लिए तलब किया गया था‚ पर उन्होंने जांच एजेंसी के दफ्तर से दूरी बनाए रखी। इससे उनके नाम खरीदी गयी संपत्तियों के बारे में पूछताछ नहीं की जा सकी है। अब ईड़ी के अधिकारी उनको समन भेजने की तैयारी में है। इसके बाद भी वे हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए ईड़ी अदालत की शरण लेगी।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वहीं दूसरी ओर सोमार को गायत्री की रिमांड़ अवधि खत्म होने के बाद उनको दोबारा लखनऊ जेल में दाखिल करा दिया गया। ईड़ी के सूत्रों की माने तो गायत्री और उनके कुनबे की जिन 40 बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली है‚ उनको जल्द ही अटैच कर लिया जाएगा। ये संपत्तियां लखनऊ‚ रायबरेली‚ अमेठी और मुंबई में हैं जिनमें मुंबई के चार आलीशान विला शामिल हैं। ईड़ी के अधिकारी उन लोगों पर भी अपना शिकंजा कसते जा रहे हैं जिन्होंने गायत्री के खिलाफ तमाम मामले दर्ज होने के बावजूद उसकी संपत्तियों को औने–पौने दामों में खरीदा है।

सूत्रों की माने इनमें एक बाहुबली पूर्व सांसद भी शामिल है जिसके बारे में ईड़ी के अधिकारी पुख्ता सुबूत एकत्र कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...