1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gem Astrology : भाग्य चुटकियों में जगाता है यह स्टोन,व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है

Gem Astrology : भाग्य चुटकियों में जगाता है यह स्टोन,व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है

भाग्य जगाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। इन उपायो से सोई हुई किस्मत भी जग जाती है। रत्न ज्योतिष में भाग्य बदलने की ताकत होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gem Astrology : भाग्य जगाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। इन उपायो से सोई हुई किस्मत भी जग जाती है। रत्न ज्योतिष में भाग्य बदलने की ताकत होती है। कुंडली में बैठे दुष्ट ग्रहों को सुधारने के लिएराशि और नक्ष्त्र को प्रभावित करने वाले चमत्कारी रत्न व्यक्ति के भगय को गदलने की ताकत रखते है।आइये जानते है कुछ ऐसे रत्नों के बारे में जिनमें किस्मत बदलने की क्षमता होती है।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

ज्योतिष (Astrology) में हर ग्रह के अपने रत्न या स्टोन होते हैं। सभी का जीवन पर अलग-अलग असर माना गया है। कुछ ऐसे रत्न होते हैं जिन्हें पहनने से भाग्य बदल जाता है और चमत्कारिक रूप से लाभ मिलता है। बस आपको ध्यान यह रखना होगा कि आपको अपनी अंगुली में सिर्फ एक ही तरह का रत्न पहना है। क्योंकि यदि आपने एक दूसरे के विरोधी रत्न पहन लिए तो नुकसान होगा।

पुखराज : पुखराज  रत्न बृहस्पति का रत्न है। भाग्यवृद्धि और सुख-सौभाग्य हेतु इसे पहना जाता है। पुखराज पहनने से सुख, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। यह जातक में आध्यात्मिक शक्ति, शांति या विद्या को भी बढ़ाता है। यह दिमागी ताकत बढ़ाकर इच्छाशक्ति को तेज करता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। खासकर यह आयु वृद्धि करता है।

पन्ना : यह बुध ग्रह का रत्न है। बुध ग्रह नौकरी और व्यापार में उन्नति प्रदान करते हैं। पन्ना पहनने से अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान वृद्धि होती है। पन्ना धारण करने से वाणी प्रभावशाली हो जाती है। पन्ना धारण करने से अधूरी तमन्नाएं पूरी होने लगती हैं। बस पन्न असली और अखंडित होना चाहिए।

टाइगर स्टोन : टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में पराक्रम का संचार होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। हर तरह की मुश्‍किलों का सामना करने का साहस पैदा होता है। टाइगर स्टोन पहनने से सोया भाग्य जागृत हो जाता है।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

हीरा : हीरा रत्न  पहनने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें। हीरा मालामाल भी कर सकता है और कंगाल भी। इसका शुद्ध और असली होना जरूरी है। उचित रत्ती का हीरा पहनने से लाभ मिलता है। इसे पहनने से सौंदर्य, धन, यश व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...