HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi assembly by-election: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह नामांकन करने पहुंचे, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक

Ghosi assembly by-election: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह नामांकन करने पहुंचे, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक

पा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे। उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi assembly by-election: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह के नामांकन के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर सपा के जिलाध्यक्ष को भेजने को लेकर वहां पर हंगामा हो गया।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

इस दौरान सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे। उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद अधिकारियों समझाने पर मामला शांत हो सका।

बुधवार को दारा सिंह चौहान ने किया था नामांकन
बता दें कि, बुधवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर समेत अन्य नेता मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने दारा सिंह चौहान को वोट देने की अपील की थी।

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट
बता दें कि, दारा सिंह चौहान घोसी सीट पर 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, बीते दिनों उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद ये सीट रिक्त हुई थी।

 

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...