1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को गिफ्ट, खाते में आए 1250 रुपए

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को गिफ्ट, खाते में आए 1250 रुपए

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर आज 8 मार्च को प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को गिफ्ट दिया है। यह गिफ्ट है हितग्राही महिलाओं के खातों में 1250 रुपए अंतरित करने का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में लाड़ली बहना योजना की मार्च 2025 किस्त जारी की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर आज 8 मार्च को प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को गिफ्ट दिया है। यह गिफ्ट है हितग्राही महिलाओं के खातों में 1250 रुपए अंतरित करने का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में लाड़ली बहना योजना की मार्च 2025 किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहनों के खाते में 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रुपये की राशि भेजी।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

 

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

इसके साथ ही वे मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि वितरण, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। कार्यक्रम में भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मिशन के अन्य कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

महिलाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाजसेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण हुआ। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाजसेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे: अमित शाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...