1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गुरू पूर्णिमा के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी जस के तस

गुरू पूर्णिमा के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी जस के तस

सराफा बाजार में आज बुधवार को सोना ने फिर करवट लिया है इस बार सोने के दाम गिरे हैं यानि कि फिर से सोना सस्ता हो गया है। बतादें कि सोने के दाम 98000 रुपए में चल रहे हैं। इसके अलावा चांदी 1.10 लाख में 1 किलों चल रह है।

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। सराफा बाजार में आज बुधवार को सोना ने फिर करवट लिया है इस बार सोने के दाम गिरे हैं यानि कि फिर से सोना सस्ता हो गया है। बतादें कि सोने के दाम 98000 रुपए में चल रहे हैं। इसके अलावा चांदी 1.10 लाख में 1 किलों चल रह है। बताते चले कि कल गुरू पूर्णिमा है, और गुरूपूर्णिमा के पहले ही सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप आज 9 जुलाई को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज बुधवार को सोने के भाव में कमी आई है। आज सोना 660 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सस्ता हुआ है। जबकि चांदी के भाव में दो दिन से कोई बदलाव नहीं आया है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 98000 रुपए और चांदी के भाव 1 लाख पार चल रहे है। आज 18 कैरेट सोने का भाव दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम का रेट 73 760/- रुपये। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 90,150 और 24 कैरेट सोने का भाव 98, 330 है। इसके अलावा चांदी अपने वही रंग में यानि 1 किलो चांदी का रेट इस समय 1, 10,000 हजार रुपए चल रहा है।
अगर आप आज सोना, चांदी खरीदने जा रहें है तो यह अच्छा अवसर है। आप यहां भाव लेकर सराफा बाजार जायें और सोने—चांदी की खरीदारी करें। आज हम आपको सोने वा चांदी के सारे किमत बता रहें हैं।

पढ़ें :- UKPSC Main Exam Postponed : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

18 कैरेट सोने का रेट
18 कैरेट सोने का आज का भावदिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 73 760/- रुपये।कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 73, 640/- रुपये। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 73, 680 चल रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 74, 250/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का रेट
22 कैरेट सोने का आज का भाव मध्य प्रदेश के शहर भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने की कीमत 90, 005/- रुपये । वहीं लखनऊ,जयपुर,दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का रेट 90,150/- रुपये है। इसके अलावा केरल, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 90,000/- रुपये चल रहा है।

पढ़ें :- Vladimir Putin India Visit : हैदराबाद हाउस में Putin - Modi की मुलाकात , PM बोले- भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर

24 कैरेट सोने का रेट
24 कैरेट सोने का आज का भाव मध्यप्रदेश के सिटी भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने का भाव 98,230 रुपये। वहीं लखनऊ,
दिल्ली, जयपुर व चंडीगढ़ में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 98,330/- रुपये है। बता करें केरल, हैदराबाद, बैंगलुरू और मुंबई में 98, 180/- रुपये हैं। इसके अलावा चेन्नई सराफा बाजार में 98,180/- रुपये के भाव में चल रहा है।

चांदी का रेट
लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1,10 000 /- रुपये चल रहा है। हैदराबाद, केरल,चेन्नई और मदुरै सराफा बाजार में इसका रेट 1,20,000/- रुपये है। इसके अलावा एमपी के भोपाल और इंदौर बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 1,10 000/ रुपए में चल रहा है।
यें​ हुये आज के सोने चांदी के आपके शहरों के रेट इसे देख कर आप बाजार में इन महंगे घातुओं को खरीद सकतें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...