अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार, 13 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में यह स्थिति ऐसे समय में बनी है जब निवेशक पहले से ही अनिश्चितता के माहौल में फैसले ले रहे हैं।
Gold, Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार, 13 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में यह स्थिति ऐसे समय में बनी है जब निवेशक पहले से ही अनिश्चितता के माहौल में फैसले ले रहे हैं। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने तेल की कीमतों को ऊपर धकेला है। जिससे महंगाई के अनुमान पर भी असर पड़ा है।
स्पॉट गोल्ड में 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 11% से अधिक की गिरावट आई है। आमतौर पर महंगाई और भू-राजनीतिक जोखिम सोने की सुरक्षित निवेश (हेज) के रूप में मांग बढ़ाते हैं, लेकिन ऊंची ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं।
MCX पर जून के वायदा सौदों के लिए सोने का रेट ₹1,105 (या 0.72%) की गिरावट के साथ ₹1,51,547 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹1,52,652 था। MCX पर मई के वायदा सौदों के लिए चांदी का रेट ₹4,912 (या 2.01%) की गिरावट के साथ ₹2,38,362 प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹2,43,274 था।
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX Silver Price 2,43,274 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था। वहीं सप्ताह के पहले दिन 5 मई की एक्सपायरी वाली इस चांदी का प्राइस खुलने के साथ ही टूटकर 2,37,190 रुपये पर आ गया। इस हिसाब से चांदी 6,084 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।