HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Grahan 2024 : नये साल 2024 में पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण लगेगा इस दिन,अद्भुत खगोलीय घटना है

Grahan 2024 : नये साल 2024 में पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण लगेगा इस दिन,अद्भुत खगोलीय घटना है

आसमान में छिपे रहस्यों के बारे में जाने के लिए लोग उतावले रहते है। ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। अद्भुत और अविस्मरणीय खगोलीय घटना है जिसे साल-दरसाल देखा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Grahan 2024 : आसमान में छिपे रहस्यों के बारे में जाने के लिए लोग उतावले रहते है। ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। अद्भुत और अविस्मरणीय खगोलीय घटना है जिसे साल-दरसाल देखा जाता है। ग्रहण दो प्रकार के होते है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) । नये साल 2024 में भी ग्रहण देखने को मिलेंगे। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। वहीं, चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य आ जाती है। आइये जानते है इस साल  पहला चंद्रग्रहण कब  लगेगा।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...