1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru grah transit 2022 : इस तारीख से बृहस्पति होने वाले हैं मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Guru grah transit 2022 : इस तारीख से बृहस्पति होने वाले हैं मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

सनातन धर्म में गुरु की महिमा के बारे बखान किया गया है कि गुरु ही जीवन का सच्चा ज्ञान प्रदान करते है। देवताओं के गुरु बृहस्पति  की चाल बदलने वाली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru grah transit 2022 : सनातन धर्म में गुरु की महिमा के बारे बखान किया गया है कि गुरु ही जीवन का सच्चा ज्ञान प्रदान करते है। देवताओं के गुरु बृहस्पति  की चाल बदलने वाली है। 24 नवंबर 2022 को गुरु ग्रह मार्गी होने वाले हैं। गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि के जातकों पर विशेष असर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह शरीर में चर्बी व पाचन संबंधी परेशानियों से निजात दिलाता है। अगर आपको पेट संबंधी परेशानी या चर्बी बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो समझिए कुंडली में आपका गुरु ग्रह कमजोर है। कुंडली में  जब गुरु ग्रह उचित स्थान पर बैठे होते है तब वह जातक को सफलता दिलाते है। आइये ज्योतिष के उपायों के आधार जानते है कि गुरु बृहस्पति को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु ग्रह के मार्गी होने से प्रोफेशनल लाइफ अच्छी बनी रहेगी। पदोन्नति के अवसर बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को विदेश जाने के योग बन रहे हैं। करियर के लिए अच्छा समय है। नया व्यापार और निवेश के लिए अच्छा समय है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना अच्छा होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है।

1.जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर होता है उनको गुरुवार का व्रत करना चाहिए।
2.गुरु को मजबूत करने के लिए आप ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...