HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए रुका सर्वे, इन बिंदुओं पर देनी है रिपोर्ट

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए रुका सर्वे, इन बिंदुओं पर देनी है रिपोर्ट

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। इस सर्वे में कई तथ्य सामने आएंगे। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन तक ये सर्वे चलेगा, जिसमें कई बातें सामने आएंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gyanvapi Survey: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। इस सर्वे में कई तथ्य सामने आएंगे। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन तक ये सर्वे चलेगा, जिसमें कई बातें सामने आएंगी। बता दें कि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका गुरुवार को खारिज दी।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

कोर्ट ने जिला अदालत के 21 जुलाई के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को परिसर का सर्वे हुआ। नमाज के लिए सर्वे रोका गया है। उधर, फैसले के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसमें सर्वे पर रोक का आग्रह किया गया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट
– वैज्ञानिक जांच में देखा जाएगा कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया?
– पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच होगी।
– तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे।
– सभी तहखानों की जांच व उसकी सच्चाई।
– इमारत की दीवारों पर मौजूद कलाकृतियों की सूची बनेगी। कलाकृतियों की उम्र और प्रकृति का पता लगाया जाएगा।
– इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता भी लगाया जाएगा।
– इमारत के विभिन्न हिस्सों और संरचना के नीचे मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं की जांच की भी जांच होगी।

 

 

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...