1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Happy Rakshabandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Happy Rakshabandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Happy Rakshabandhan 2025: देश में आज (9 अगस्त) भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी है। रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की आजीवन रक्षा करने का वचन देते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- MP में असमिया छात्र पर हमले का मामला : नस्लीय एंगल की होगी जांच, आरोपी 5 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

रक्षाबंधन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक बधाई संदेश जारी किया है। जिसमें राष्ट्रपति ने कहा, “रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को सहेजने का अवसर प्रदान करता है।”

पढ़ें :- ईरान पर हमले से पीछे हटा अमेरिका, ये मुस्लिम देश बनें जंग रोकने की वजह

उन्होंने आगे कहा, “यह पर्व माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश देता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर एक समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर महिला सुरक्षित हो और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।” वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...