1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hapur News: केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फटा, 8 मजदूरों की मौत, 15 गंभीर रूप से झुलसे

Hapur News: केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फटा, 8 मजदूरों की मौत, 15 गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर फटने से वहां पर हड़कंप मच गया। इसके साथ ही वहां पर आग लग गयी। इसकी सूचना दमकल को दी गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर फटने से वहां पर हड़कंप मच गया। इसके साथ ही वहां पर आग लग गयी। इसकी सूचना दमकल को दी गयी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों को मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पर मौजूद हैं। इसके साथ ही राहत और बचाव का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हापुड़ के धौलान क्षेत्र में यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है।

बताया जा रहा दोपहर वहां के कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इसके साथ ही फैक्ट्री में आग लग गयी। वहीं, इस घटना की चपेट में आए 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं, दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...