1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Hardik Paandya ने टी20 वर्ल्ड कप में बिखेरा जलवा; आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 ऑल राउंडर बनें

Hardik Paandya ने टी20 वर्ल्ड कप में बिखेरा जलवा; आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 ऑल राउंडर बनें

Hardik Pandya No.1 T20I All-Rounder: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में एक नाम स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या का भी रहा। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और इसी प्रदर्शन के चलते वह अब आईसीसी की टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग में नंबर-1 ऑल राउंडर बन गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : जम्मू-कश्मीर में जल जीवन मिशन के तहत 600 से अधिक परियोजनाएं कागजों में पूरी, जबकि जमीन पर नामोनिशान नहीं

आईसीसी टी20 इंटरनेशनल के ऑल राउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या दो पायदान ऊपर चढ़कर नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंच गए हैं। वह श्रीलंकाई स्टार वानिंदु हसरंगा के साथ टी20ई ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पंड्या ने 150 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए। इस दौरान फाइनल मैच में उनका योगदान सबसे अहम रहा, जब उन्होंने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क विकेट लेकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...