1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. दुल्हन को गोद में ले जाते हुए सीढ़ियों पर धड़ाम हुआ दूल्हा, दूल्हे हरकत देख शर्म से लाल हुए लोग, बोले- बेड़ा गर्क कर दिया

दुल्हन को गोद में ले जाते हुए सीढ़ियों पर धड़ाम हुआ दूल्हा, दूल्हे हरकत देख शर्म से लाल हुए लोग, बोले- बेड़ा गर्क कर दिया

शादी ब्याह में गलतियां होना आम बात है। हालांकि कभी-कभी कुछ गलतियां इतनी मजेदार होती है कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। ऐसा ही एक फनी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यह एक शादी का वीडियो है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा और जिसे लोग मजे लेकर देख रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो को simpleweddings_नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में आप दूल्हा-दुल्हन को देख सकते हैं, जिनकी शादी हो रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। शादी ब्याह में गलतियां होना आम बात है। हालांकि कभी-कभी कुछ गलतियां इतनी मजेदार होती है कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। ऐसा ही एक फनी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यह एक शादी का वीडियो है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा और जिसे लोग मजे लेकर देख रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो को simpleweddings_नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में आप दूल्हा-दुल्हन को देख सकते हैं, जिनकी शादी हो रही है।

पढ़ें :- American Rapper Jason Derulo संग डिनर डेट करती दिखी Urvashi Rautela

 

View this post on Instagram

 

A post shared by alok singh (@simpleweddings_)

पढ़ें :- ...तो रिश्ता पक्का? 'खुशहाल रहे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा  की जोड़ी',  AAP सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन को अपनी गोद में उठाकर स्टेज से नीचे आने की कोशिश करता है। लड़की ने बहुत भारी भरकम लहंगा पहना है, इस वजह से लड़का अपनी होने वाली दुल्हन का भार संभाल नहीं पाता। स्टेज से उतरते हुए सीढ़ियों पर उसका बैलेंस बिगड़ता है और दुल्हन के साथ ही वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है। देखने वाली बात यह है कि गिरते हुए भी वह दुल्हन को छोड़ता नहीं है। वह लड़की को गोद में लिए ही गिरता है, जिससे उसे चोट नहीं पहुंचती। गिरने के बाद दुल्हा कुछ ऐसा भी करता है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, गिरने के बाद वह दुल्हन को किस करता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कोई भी काम जबरदस्ती से नहीं करना चाहिए”। तो एक अन्य ने लिखा कि “बेड़ा गर्क कर दिया। जिम जाता तो ऐसा नहीं होता”। एक और यूजर ने लिखा है कि लाइफ पार्टनर हो तो ऐसा”। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बेइज्ज्ती महसूस न हो, इस वजह से दूल्हे ने गिरने के बाद दुल्हन को किस किया। तो आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...