HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Himachal News: बादल फटने व भूस्खलन की घटना से मचा हाहाकार, छोड़ गए तबाही के निशान, देखिए तस्वीरें

Himachal News: बादल फटने व भूस्खलन की घटना से मचा हाहाकार, छोड़ गए तबाही के निशान, देखिए तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने व भूस्खलन से तबाही मची है। अब तक करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मौके पर पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने व भूस्खलन से तबाही मची है। अब तक करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मौके पर पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य के निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं, इस घटना ने चारों तरफ सिर्फ तबाही के निशान छोड़े हैं। देखिए तस्वीरें….

पढ़ें :- Himachal News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान, कहा-महिलाओं को प्रतिमाह दिए जाएंगे 1500 रुपए

समरहिल में छह और फागली में पांच लोगों की मौत की पुष्टि
शिमला के समरहिल में अब तक छह और फागली में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। तीन घायलों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों जगह 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

राज्य में 751 सड़कें बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 751 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4697 बिजली ट्रांसफार्मर व 902 जलापूर्ति योजनाएं बंद हो गई हैं।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में टल गया सियासी संकट! सीएम सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक

पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव के बीच हिमाचल सरकार पर बढ़ा संकट! सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगाया बड़ा आरोप

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...