HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 5 April ka Itihas : आज ही के दिन दिव्या भारती की हुई थी रहस्यमयी मौत, ये हैं इस दिन की प्रमुख घटनाएं

5 April ka Itihas : आज ही के दिन दिव्या भारती की हुई थी रहस्यमयी मौत, ये हैं इस दिन की प्रमुख घटनाएं

हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 5 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 अप्रैल के दिन का इतिहास। आज के दिन कौन- कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई थी। आज ही के दिन बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत हुई थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

5 April ka Itihas :  हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 5 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 अप्रैल के दिन का इतिहास। आज के दिन कौन- कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई थी। आज ही के दिन बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत हुई थी।

पढ़ें :- सोनिया गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, 89441 स्कूल बंद करने और कुलपति-प्रोफेसर के पद पर अयोग्य लोगों की नियुक्ति के लगाए आरोप

इतिहास के पन्नों में दर्जं है पांच अप्रैल के ये अहम घटनाक्रम

1659: मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार।

1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉन्ग कॉन्ग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।

1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।

पढ़ें :- Bihar Government Jobs: बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के 10,729 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

1919: आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1930: गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ दांडी पहुंचे।

1949: भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स की स्थापना।

1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1961: सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मासूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स ऐंड फार्मासूटिकल लिमिटेड की स्थापना।

पढ़ें :- 31 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1964: मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नैशनल मैरिटाइम डे मनाया गया।

1976: अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।

1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुंबई) में खुला।

986: मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।

1993: फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।

1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।

पढ़ें :- IIT Placement Drop : जब देश के टॉप इंस्टीट्यूट्स के छात्रों के नौकरी की उम्मीद हो रही है खत्म, तो आम छात्रों का क्या होगा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...