1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Bihar Government Jobs: बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के 10,729 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Bihar Government Jobs: बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के 10,729 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bihar Government Jobs:  बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

एमबीबीएस, संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री, डिप्लोमा, 12 माह की इंटर्नशिप ट्रेनिंग जरूरी

सैलरी 

15,600 – 67000 रुपए प्रतिमाह

एज लिमिट 

  • सामान्य (पुरुष) : 18 – 37 साल
  • (महिला) : 18 – 40 साल
  • ओबीसी, ईबीसी (पुरुष और महिला) : 18 – 40 साल
  • एससी, एसटी (पुरुष और महिला) : 18 – 40 साल

फीस 

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 150 रुपए
  • सभी महिला उम्मीदवार (केवल बिहार राज्य की) : 150 रुपए
  • अन्य राज्य के उम्मीदवार : 600 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस 

रिटन एग्जाम और वर्क एक्सपीरियंस के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Register” या “New Registration” पर क्लिक करें।
अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...