HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 6 April ka Itihas : आज का इतिहास भारतीय राजनीति के लिए है बेहद खास? इस दिन रखी गई थी सबसे बड़ी पार्टी की नींव

6 April ka Itihas : आज का इतिहास भारतीय राजनीति के लिए है बेहद खास? इस दिन रखी गई थी सबसे बड़ी पार्टी की नींव

 हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 6 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना हुई थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

6 April ka Itihas : हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 6 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना हुई थी।

पढ़ें :- 69000 Teacher Recruitment Case : अभ्यर्थियों ने मंत्री के आवास का किया घेराव, तेज धूप और गर्मी के कारण चार की तबीयत बिगड़ी

भाजपा (BJP) पहले भारतीय जनसंघ के नाम से जानी जाती थी जिसकी स्थापना श्याम प्रसाद मुखर्जी ने सन 1951 में की थी। फिर 1977 में आपातकाल के खत्म होने के साथ भारतीय जनसंघ चुनाव में भाजपा के नाम के साथ उतरी थी। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 हुई थी। भाजपा का वर्तमान चुनाव चिह्न कमल का फूल है जबकि भारतीय जनसंघ का चुनाव निशान दीपक हुआ करता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि 6 अप्रैल के दिन का इतिहास…।

bjp ki sthapana

इसके अलावा हुई थीं ये ऐतिहासिक घटनाएं

1930 महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा था।
1942 जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1998 पाकिस्तान ने भारत को मारने में सक्षम माध्यम रेंज मिसाइलों का परीक्षण किया था।
1999 नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की।
2010 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के विद्रोहियों ने दंतेवाड़ा जिले, भारत में 76 CRPF अधिकारियों की हत्या के बाद पुलिस दल के काफिले पर हमला किया।
1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1896 : आधुनिक ओलिंपिक खेलों की शुरुआत।
1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया।
1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 : गांधी जी ने रॉलेट ऐक्ट कानून के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयर का था।
1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की थी।
1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया। 1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
2001- चौधरी देवी लाल ,भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री का हुआ था निधन

पढ़ें :- यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- तीन महीने के अंदर जारी करें नई मेरिट लिस्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...