1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च , प्रवेश परीक्षा 30 को

सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च , प्रवेश परीक्षा 30 को

समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग (Social Welfare Department and Tribal Development Department) द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Jai Prakash Narayan Sarvodaya schools) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग (Social Welfare Department and Tribal Development Department) द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Jai Prakash Narayan Sarvodaya schools) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई (CBSE) मान्यता प्राप्त इन विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

31 मार्च को आएंगे नतीजे

कक्षा 6 से 9 तक के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 31 मार्च को जारी होगा। वहीं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसी के अनुसार इसमें चयन होगा।

सीटों का विवरण और आरक्षण नीति

कक्षा 6 और 7 में कुल 70 सीटें हैं। दो सेक्शन में 35-35 छात्र होंगे। वहीं, कक्षा 8 और 9 में रिक्तियों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11 में अधिकतम 20 छात्रों का चयन होगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

गांव के छात्रों को 85 फीसदी और शहरी छात्रों को 15 फीसदी सीटों में प्राथमिकता

आरक्षण नीति के अनुसार 60 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 फीसदी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

डीएम के नियंत्रण में होगी पूरी चयन प्रक्रिया

पूरी चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी। प्रश्नपत्र का निर्माण व मूल्यांकन डायट (DIET) के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश के सभी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी।

एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

सभी चयनित छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। सरकार ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। साथ ही हर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाए।

जरूरी जानकारी

22 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन – प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है।

30 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा – कक्षा 6 से 9 तक के लिए परीक्षा होगी। कक्षा 11 में मेरिट के आधार पर चयन होगा।

गांव के छात्रों को प्राथमिकता – 85% सीटें ग्रामीण और 15% शहरी छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

आरक्षण नीति लागू – 60% अनुसूचित जाति/जनजाति, 25% ओबीसी और 15% सामान्य वर्ग के छात्रों को मौका मिलेगा।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं – सफल अभ्यर्थियों की सूची 31 मार्च को जारी होगी। नया सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...