1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का किया दावा

कांग्रेस पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का किया दावा

द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) रविवार को इंदौर पहुंचे और यहां पर उन्होंने ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) रविवार को इंदौर पहुंचे और यहां पर उन्होंने ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि, मध्य प्रदेश की जनता ने 2014 और 2019 के चुनाव में भोले शंकर की तरह भारतीय जनता पार्टी पर कृपा कर के झोली वोटों से भर दिया। इसके मैं मध्य प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि पूरे देश मे सबसे अच्छा संगठन मध्यप्रदेश में है।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे। उन्होंने ये भी दावा किया कि, 2023 में विजय के सारे रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है और 2024 में सभी सीटें जीताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, पहले आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और गोलियां चला कर चले जाते थे लेकिन अब पाकिस्तान को घर में घुसकर हमारी सेना ने उनके आतंकियों का सफाया किया। यह प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ।

कांग्रेस पर जमकर ​बरसे
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मैं सिर्फ मध्य प्रदेश की बात करना चाहता हूं। कमलनाथ जी की सरकार थी किसान कल्याण निधि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी जी ने शुरू की, लेकिन कमलनाथ जी ने किसानों के नाम नहीं भेजे। जब शिवराज जी फिर से मुख्यमंत्री बनें तो 10 ही दिन में पूरी सूची भेज दी। आज 91 लाख 90 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि यहां मिल रहा है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस के न्याय पत्र से पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस हिल गया है, इसलिए वे लोगों को डरा रहे हैं : प्रियंका गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...