1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी में पीएम मोदी 80 सीट जीतकर रचेंगे इतिहास,योगी राज में माफिया और गुंडे कर रहे हैं पलायन

गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी में पीएम मोदी 80 सीट जीतकर रचेंगे इतिहास,योगी राज में माफिया और गुंडे कर रहे हैं पलायन

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शुक्रवार को मुरादाबाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी। आज योगी के शासनकाल में माफिया और गुड़ें पलायन कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुरादाबाद। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शुक्रवार को मुरादाबाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था लचर थी। आज योगी के शासनकाल में माफिया और गुंडे पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में यूपी में बड़ी जीत के कारण मोदी पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 और 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे।

पढ़ें :- VIDEO VIRAL: दिल्ली में दो युवकों ने घर के बाहर लगाई आग, कैमरे में कैद हुई वारदात

कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। सरकार 80 लाख ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार (Modi Government) ने तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम किया है। इसके अलावा 2 करोड़ शौचालय 10 साल में बने। इसका लाभ 14 करोड़ लाभार्थियों ले रहे हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया है। 14 करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है।  को सुरक्षित यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे। इसक बाद बम धमाके कर कर चले जाते थे। मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया। मगर वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है। मगर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेन देन है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग कश्मीर के अपनी जान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को जारी रखा। मोदी सरकार ने आते ही इस खत्म कर दिया।

पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है। अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया।

विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि इसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। इसके बाद भी वह प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...