1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 4 अगस्त 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

4 अगस्त 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष एकादशी को सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सायंकाल 03:09 बजे के बाद चन्द्रमा मिथुन में आ जाएगा।कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है।सूर्य सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष एकादशी को सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सायंकाल 03:09 बजे के बाद चन्द्रमा मिथुन में आ जाएगा।कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है।सूर्य सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है।

पढ़ें :- 19 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आय से अधिक खर्च करने से बचें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

मेष: आज मंगल व चन्द्र गोचर सायंकाल 03:09 के बाद जॉब में अपनी बात उच्चाधिकारियों से रखने के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश परेशान रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष: अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।सायंकाल 03:09 के बाद पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन: सायंकाल 03:09 के बाद चन्द्र का इस राशि मे व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है।आईटी व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है।पॉलिटिक्स में सफलता दिख रहा है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी।

पढ़ें :- Mahabharata Facts: हर युग में सच साबित हुए हैं महाभारत के ये 5 सबक

सिंह राशि: कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी।

कन्या : पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला : कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक : परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु : सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

पढ़ें :- Masan Ki Holi : यहां श्मशान में जलती चिताओं के बीच खेली जाती है होली, खेले मसाने में होली दिगंबर....

मकर : धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

कुम्भ राशि: क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन : कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...