HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

28 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल जानिए... क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

28 दिसंबर 2023 का राशिफल: गुरुवार यानी 28 दिसंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

मेष – आज तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है।

वृष – आज स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आज किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।

मिथुन – कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

कर्क – आज का दिन उत्तम हैं। आज व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

सिंह – आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। धीरज से काम लें।

कन्या – किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

तुला – आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक – आज नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। आज दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – आज कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कुम्भ – भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी।

मीन – मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...