1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 3 जून 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, जानिए अपनी राशि का हाल

3 जून 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपको उधार की रकम वापस मिल सकती है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में प्रगति होगी। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका दिन ठीक रहेगा। आपको कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।  जमीन या बचत योजनाओं में निवेश के मौके मिलेंगे। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको कई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में खर्च ज्यादा होगा। समय पर अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार से अप्रिय खबर मिल सकती है। तबियत बिगड़ सकती है। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देना  होगा। आलस्य न करें।  समाज में आपका मान-सममान बढ़ेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आपको अदालती मामले में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बना सकते हैं। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। तनाव दूर होगा।

मिथुन राशिफल

आज ज्यादा जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कुसंगति को त्यागें। धन हानि की आशंका है। किसी भी अनजान के साथ लेनदेन न करें। परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी समस्या दूर होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। वाहन सावधान से चलाएं। आप तनाव से दूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। निवेश को टालें।

कर्क राशिफल

आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी बड़ी समस्या हल हो जाने से आप काफी राहत महसूस करेंगे। दफ्तर में सावधान रहना होगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। आपको अपने गुस्से काबू रखने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। समय पर अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। वाहन खरीद सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से फायदा होगा। 

सिंह राशिफल

कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिल पाएगी। आपका मासिक बजट प्रभावित रहेगा। अचानक परिवार में किसी की सेहत खराब होने से इलाज में खर्च होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी काम में परिवार या मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ी पड़ेगी। कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। तनाव में रहेंगे।  पुरानी बीमारी उभर सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। यात्रा पर न जाएं।  आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है।  स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल 

आज आवश्यक कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। तनाव दूर होगा। आज विरोधियों से सावधान रहें।आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।  किसी मित्र की मदद से आपका काम आसान होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेग। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। नशापान न करें। सेहत को लेकर दिक्कत महसूस कर सकते हैं। पैतृक मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। कैरियर से जुड़े  फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज आप अपने परिवार के साथ दिन बिता सकते हैं।आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तरक्की मिल सकती है।

तुला राशिफल

वाणी पर काबू रखने की जरूरत है। अचानक किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं।  नौकरी में परिवर्तन करने पर विचार करेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी।  लेनदेन करते समय अनजानों पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। रूके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार में आज आपके किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। पूजापाठ में मन लगेगा।  

वृश्चिक राशिफल

आज आपको धन लाभ होगा।  भाग्य का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। परिवार की समस्या का समाधान होगा। रिश्तेदारों के यहां से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवनसाथी को गिफ्ट देंगे। घर में धार्मिक कार्य आयोजित होंगे। दफ्तर में अफसरों से आपके संबंध मधुर होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बाहरी खानपान को टालें। निवेश के बेहतर प्रस्ताव मिल सकती है। जरूरी फैसले बिना परिजनों की सलाह के न करें। कुसंगति को त्यागें। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। 

धनु राशिफल

कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जोखिम लेने से बचें। आज कुछ हानि की आशंका है। किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।  आपको निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टालना चाहिए। यात्रा सुखद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों को लेकर रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं।  आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे।

मकर राशिफल

आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। अपनी जिम्मेदारी को लगन के साथ पूरा करें। आलस्य न करें। दुखद सूचना मिल सकती है। आज मन कुछ उदास हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।  कार्य में रूकावट आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी मित्र के साथ विवाद हो सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आपके रिश्तेदारों का आगमन होगा। जोखिम उठा सकते हैं। आज नई योजना न बनाएं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दफ्तर में किसी सहयोगी की मदद से अपने कार्य पूरी करेंगे। 

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल 

आपका दिन शानदार रहेगा। आपको आज सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा।  खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। आज मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन करते समय पूरी तरह सावधानी रखें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशिफल

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। ज्यादातर कार्यों में कामयाबी मिलेगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।  संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में कुछ आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी के किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कारोबार में कुछ घाटा हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...