Aaj Ka Rashifal 8 March: 08 मार्च, रविवार को कई तरह के ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग बनेगा। ऐसे में इस दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ लिए दिन सामान्य रहेगा, वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
Aaj Ka Rashifal 8 March: 08 मार्च, रविवार को कई तरह के ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग बनेगा। ऐसे में इस दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ लिए दिन सामान्य रहेगा, वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। 08 मार्च के दिन कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में लाभ के अच्छे संकेत हैं तो कुछ को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वहीं कुछ के खर्चों में इजाफा हो सकता है। ऐसे में आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 08 मार्च का दिन।
मेष – आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन शाम तक लाभ के संकेत मिलेंगे। परिवार में सहयोग मिलेगा।
वृषभ – आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। कोई नया निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से लाभ होने के योग हैं।
कर्क – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें, शाम तक स्थिति बेहतर होगी।
सिंह – आज आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।
कन्या – आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला – आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है।
वृश्चिक – आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। धन के मामलों में सावधानी रखें। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु – आज करियर में उन्नति के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर – आज काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ – आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नई योजना या व्यापार शुरू करने का विचार कर सकते हैं।
मीन – आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और परिवार से सहयोग मिलेगा।