1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिल सकता है बड़ी मात्रा में धन लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

27 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों को मिल सकता है बड़ी मात्रा में धन लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि , धनु राशि, मकर राशि, कुम्भ राशि, मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आपका पैसा वापस मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। संतान के कार्य में उन्नति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। रुके हुए कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता हैं।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से कोई शोक संदेश मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय सामान्य चलेगा। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे ना करें। आज आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी साबित हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार को लेकर अधिक चिंता लगी रहेगी। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में फायदा मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि 

निर्मल व उत्कृष्ट प्रभावों से जीवन स्पंदित होगा। निजी जीवन में बदलाव व व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव के योग हैं। सच की तलाश के लिए हृदय में झांकें। भावनात्मक संबंधों में मौन वायदे व प्रतिबद्धताएं उन्हें नया अर्थ देंगी। चेतना के उच्च स्तर पर पहुंचने पर सभी शंकाएं व द्वंद्व समाप्त हो जाएंगे। साहस के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में आप सक्षम हैं। सीमाओं से परे जाकर जीवन को पुनपर्रिभाषित करेंगे।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

कन्या राशि 

यात्रा या निवास परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। चीजें तेजी से घटित होंगी व त्वरित निर्णय लेने पड़ेंगे, अन्यथा किसी अहम गठजोड़ या अनुभव को गंवा सकते हैं। आंतरिक बदलाव के साथ ही निजी व व्यावसायिक जीवन में नई शुरुआतें होंगी। आपके लिए लक्ष्य से ज्यादा यात्रा अहम है। नए माहौल, संस्कृति, दोस्तों को खुशी से स्वीकार करेंगे। सुखद समाचार मिलेगा। किसी नए विचार या व्यक्ति के प्रेम में पड़ सकते हैं।

तुला राशि 

मानसिक स्पष्टता हासिल करेंगे। अतीत के भार से मुक्त होकर निजी व व्यावसायिक लक्ष्यों पर संपूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। पारिवारिक विवाद के शांतिपूर्ण हल पर पहुंचेंगे। कार्यस्थल व निजी संबंधों की सीमाओं से निकलकर प्राथमिकताएं तय करेंगे। सत्य को इंगित करने के क्रम में दूसरों के साथ खुद को तकलीफ दे सकते हैं। निजी व व्यावसायिक जीवन में अंतर्दृष्टि व समझदारी बनाने का यह समय है। नई शुरुआतें होंगी।

वृश्चिक राशि 

दैनिक जीवन की जिन सामान्य चीजों को पहले नजरअंदाज करते थे, अब उन्हीं में सौंदर्य व खुशी महसूस करेंगे। साफ-सफाई, बागवानी, भोजन पकाना रोजमर्रा के कार्य हैं, लेकिन उन्हें प्यार व खुशी से किया जाए तो आनंद का सबब बन जाते हैं। सरल व सहज दृष्टिकोण जीवन में आगे ले जाएगा। दूसरों को भी वैसा ही दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करेंगे। पर्दे के पीछे रहकर काम करना ज्यादा फायदेमंद होगा।

धनु राशि 

जीवन की गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए उनका आनंद उठाएं। सूर्योदय, सूर्यास्त व नित्य घटित होने वाली चीजों के सौंदर्य से स्वयं को विलग न करें। इनसे बोध होगा कि जीवन का प्रतिक्षण जादुई व मोहक है। अन्य के साथ मिलकर किसी कार्य को खूबसूरती से संपन्न करेंगे। निजी संबंधों को वायदों से मजबूती देंगे। पुराने मामले को चतुराई से हल करें। अहम बदलाव का योग है। अतीत की ओर देखे बिना कदम आगे बढ़ाएं।

मकर राशि 

व्यावसायिक जीवन में चुनौतीपूर्ण कार्य को चतुराई, कुशलता व साहस के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। हालांकि मामलों के अत्यधिक विश्लेषण के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से दूरी बनाएं, अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रियजनों के बीच जिंदादिल व खुशमिजाज रहें। नकारात्मक कल्पनाएं परेशान करेंगी, पर ऐसा कुछ घटित नहीं होने वाला है। योग व ध्यान करें।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

कुंभ राशि 

अतीत के घाव तकलीफ देंगे, यह समय उनका अंदरूनी उपचार करने का है। इसके लिए खुद को तैयार कर चुके हैं ताकि भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। जीवन में प्रेम व सुकून रहेगा। आंतरिक व बाह्य संघर्षों पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप उत्साह से परिपूर्ण हैं, पर संयम के आवरण के पीछे उसे छिपाए रखते हैं। आपका रहस्यमय व्यक्तित्व दिलचस्प लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

मीन राशि 

पहेली सुलझने के साथ ही जीवन की तस्वीर स्पष्ट होगी। साथ ही कुछ चीजों का अंत व नई शुरुआत होगी। निजी व व्यावसायिक जीवन में शांति व सौहार्द रहेगा। जो चीजें मस्तिष्क पर हावी थीं, उनका अंत होगा व नए विचारों के लिए स्थान बनेगा। इसका जश्न मनाएं। पारिवारिक विवाद का हल करेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मेहमान दस्तक दे सकते हैं। नए अवसरों में भाग लेकर अपने कौशल को अभिव्यक्ति देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...