HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को भूल कर न दें उधार, जानिए अपनी राशि का हाल

5 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को भूल कर न दें उधार, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुम्भ राशि मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर अमल शुरू कर सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन करें।सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

वृषभ राशि 

आज किसी से विवाद की आशंका है। अज्ञात डर आपकी कार्यक्षमता को  प्रभावित कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों की ओर कुछ दुखद खबर मिल सकती है। काराेबार में लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतों काहल निकलेगा।  नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। जोखिम को टालें।

मिथुन राशि 

आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से आप अपनी  जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। 

कर्क राशि 

आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। आपके काम मनमाफिक पूरे होंगे। ऑफिस में खुशखबरी मिलेगी। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अनजान लोगों की वजह से आपको कुछ उलझन हो सकती है।

सिंह राशि 

आपके कार्य में प्रगति होगी। नए काम से लाभ होगा।धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। जोखिम वाले कार्य करने से बचें। अनजबियों से सावधान रहें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

कन्या राशि 

आज आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है। दिनभर उलझन में रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है।  अपने लाइफ पार्टनर से हर बात को शेयर करें। अनजान लोगों से सामने गोपनीय चर्चा करने से बचें।  आपको कहीं जाना पड़ सकता है।दफ्तर में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। बाहरी  खानपान काे टालें। आपको आज उधार की रकम वापस मिल सकती है।

तुला राशि 

इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा।किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। आपको खानपान पर संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दिनभर खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव रहेगा। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि 

आज स्वास्थ्य  लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार न दें।

धनु राशि 

आज विवाहितों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।  दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। कुसंगति से बचें। नशापान से दूर रहें। आज किसी गैरजरूरी कार्य में खर्च कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।

मकर राशि 

आज का दिन आपके बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। बातचीत के दौरान सतर्क रहें। नए काम से फायदा होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे। 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

कुंभ राशि 

आज काम के दबाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।  जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जा सकते हैंं। अनजान लोगों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके नए काम में प्रगति होगी।

मीन राशि 

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। कामकाजी लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। आपको धार्मिक यात्रा करने का माैका मिल सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...