HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों के व्यापार में होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

9 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातकों के व्यापार में होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। न्यूमरोलॉजी के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा।

पढ़ें :- Navratri Kalash Pujan : नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व है , जानें नियम

मेष राशि

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातक जिनका काम होटल इंडस्ट्री, प्रॉपर्टी, कपड़ा व्यापार, इंटीरियर डिजाइनिंग से संबंधित है, उनके लिए खास दिन है। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। आपके प्रयास जरूरी संसाधन जुटाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि के पहले दिन की जाती है मां शैलपुत्री की पूजा , जानें क्या करना चाहिए

मिथुन राशि के जातकों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। मन में चल रही व्यर्थ चिंताओं को हटाकर इसका पूरा लाभ उठाएं। थोड़े से प्रयास से भी अधिक लाभ होने की संभावना बनती है। न्यायपालिका, प्रोफेसर, विज्ञापन कंपनियां इन सभी को विशेष लाभ होने की संभावना है। खर्चे आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नकारात्मक विचार से आज आपको बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी समस्याएं आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा भी थोड़े से प्रयास से मिल जाएगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक मार्केट में अपनी साख बनाने में कामयाब रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध बनेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। कामकाज की अधिक भाग दौड़ में आराम के लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। व्यापारियों को कोई नया सरकारी आर्डर प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

पढ़ें :- 29 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। अपने प्रभाव के द्वारा सभी काम आसानी से पूरा करवाने में सफल रहेंगे। सकारात्मक विचारों के द्वारा ही आप अपने कामों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों की प्लानिंग सर्वश्रेष्ठ रहेगी। आपके कार्यों को कुछ अधिकारियों से अप्रूवल मिल जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल रहेगा। मित्रों के सहयोग से धन की प्राप्ति भी संभव है। सरकार से जुड़ी हुई योजनाओं में काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन है। राजनीति से जुड़े हुए जातकों को भी लाभ होगा। लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। घर के सौंदर्यीकरण पर धन खर्च हो सकता है।

पढ़ें :- October 2024 Vrat Tyohar List : अक्टूबर में नवरात्रि के बाद पड़ेंगे ये सभी व्रत और त्योहार , देखें त्योहारों कि लिस्ट

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। आपके प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। दिखावे बाजी से बचना हितकर है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातक आत्मविश्वास के सहारे सभी बाधाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मानसिक स्थिरता नहीं रहेगी। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा है। अधिक धन संचय के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों आत्मविश्वास व अहंकार के फर्क को जरूर समझना चाहिए। दिन अच्छा है अपने प्रभाव से सभी काम पूरे करा पाएंगे। साझेदार के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा।

मीन राशि 

पढ़ें :- Karwa Chauth 2024 : सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं , जानें शुभ मुहूर्त

मीन राशि के जातकों को लोगों से बहुत ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं आएगा। शांति से बैठकर योजना बनाकर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विदेशी संस्थाओं से जुड़े जातकों को लाभ होगा। खर्चों की अधिकता से मन विचलित रह सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...