1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 अगस्त का राशिफल : इस राशि वालों को रहना होगा Alert , इन्हें मिलेगी Good News

23 अगस्त का राशिफल : इस राशि वालों को रहना होगा Alert , इन्हें मिलेगी Good News

23 अगस्त का राशिफल (23 August Ka Rashifal) : भाद्र कृष्ण पक्ष – प्रतिपदा तिथि, शतभिषा नक्षत्र होने के साथ ही अतिगंड योग रहेगा। आज पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर कुंभ राशि पर होगा। आइए यहां जानते हैं कि सोमवार को भगवान महादेव की कृपा किन जातकों पर होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

23 अगस्त का राशिफल (23 August Ka Rashifal) : भाद्र कृष्ण पक्ष – प्रतिपदा तिथि, शतभिषा नक्षत्र होने के साथ ही अतिगंड योग रहेगा। आज पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर कुंभ राशि पर होगा। आइए यहां जानते हैं कि सोमवार को भगवान महादेव की कृपा किन जातकों पर होगी।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
बुजुर्गों की सलाह को मानें। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज के दिन सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं । कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं।  क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क राशिफल( Cancer Horoscope)
युवा कैरियर से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। बाेलचाल को लेकर सावधान रखनी होगी।  आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें।पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं। समय कम है, ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जावें। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्नता होगी।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
परिवार के सदस्यों की मदद से आप  कुछ दिक्कतों को दूर कर पाएंगे।  अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें।  जो करना चाहिए, वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन आपके भीतर उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपके परिवार के सदस्यों  के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।  कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य भी पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

प्रबल धन लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी।  अपने वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

सेहत का ध्यान रखना होगा। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, दूसरों को बदलने की कोशिश न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना लाभदायक होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी।  सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई हेै। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
किसी से बुद्धिजीवी मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें, व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें,शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अनजान लोगों से सावधान रहें। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। योग व्यायाम को अपनाएंगे  आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। रिश्ते की सूचना मिल सकती है। कुसंगति से दूर रहें। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेवें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...