HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदने वाले शख्स कौन?

संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदने वाले शख्स कौन?

संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से दो युवक कूद गए। अंदर घुसे शख्स में से एक ने लोकसभा के अंदर बने टेबल पर यहां वहां कूदने लगा। इस दौरान इस शख्स ने फ्लोरोसेंट गैस का छिड़काव कर दिया। इस दौरान सांसदों ने मशक्त के बाद उन्हें दबोच लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। संसद के अंदर और बाहर ये मामला सामने आया है। संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से दो युवक कूद गए। अंदर घुसे शख्स में से एक ने लोकसभा के अंदर बने टेबल पर यहां वहां कूदने लगा। इस दौरान इस शख्स ने फ्लोरोसेंट गैस का छिड़काव कर दिया। इस दौरान सांसदों ने मशक्त के बाद उन्हें दबोच लिया। अब पुलिस दोनों शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिर दोनों युवक वहां पर कैसे पहुंचे? इसके साथ ही ये पता लगाने में जुटी है कि इनका मकसद था और ये किसके विजिटर पास के जरिए आए थे।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरक्षा के लिए संसद तक निकाला मार्च, जानें क्या हैं मांगें?

बताया जा रहा लोकसभा की कार्यवाही के दौरान घुसे दोनों युवकों में एक नाम सागर बताया जा रहा है। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग लोकसभा विजिटर पास से आए थे। वहीं, अब दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच लोकसभा की कार्रवाई को दो बजे तक स्थगित कर दी गयी है।

लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक पर अब सांसदों का बयान आने लगा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है।

इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि, यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं-चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

 

पढ़ें :- Eye Cancer Treatment : AIIMS में बिना चीरा लगाए आधे घंटे के अंदर कैंसर की सर्जरी, अब तक 15 मरीजों का सफल इलाज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...