HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. साग गोश्त बनाने की विधि, जाने क्या है रेसिपी

साग गोश्त बनाने की विधि, जाने क्या है रेसिपी

सर्दियों शुरू होते ही सरसों के साग के चर्चे होने लगते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि साग में काफी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। लेकिन बच्चे इसको कम पसंद करते हैं।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Saag Gosht Recipe: सर्दियों शुरू होते ही सरसों के साग के चर्चे होने लगते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि साग में काफी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। लेकिन बच्चे इसको कम पसंद करते हैं।

पढ़ें :- tasty peanut pancakes: आज बच्चों को लंच में पैक करें हेल्दी टेस्टी पीनट पैनकेक, ये है बनाने का तरीका

लेकिन आप अगर नॉनवेज लवर हैं और साग खाना भी पसंद करते हैं तो ट्राई करें साग गोश्त रेसिपी। साग गोश्त जूसी मटन के टुकड़ों से बनी स्वादिष्ट करी है। आप साग गोश्त को चपाती, चावल, नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

सामग्री-

-5 ताजा गुच्छे सरसों के पत्ते

पढ़ें :- How to make protein powder: इम्युनिटी बढ़ाएगा और दिनभर शरीर को रखेगा एक्टिव, घर में ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर

-1 गुच्छा ताजा पालक के पत्ते

-5 टेबल स्पून जैतून का तेल

-2 इंच बड़ा टुकड़ा अदरक कटा हुआ

-6-8 लहसुन की कलियां

-2 मीडियम प्याज कटा हुआ

पढ़ें :- Navratri 2024: नवरात्रि में नौ दिनों तक करती हैं फलाहार, तो चाय के साथ इस नमकीन को करें ट्राई

-4 हरी मिर्च

-स्वादानुसार नमक

-2 टेबल स्पून कॉर्नमील

-300 ग्राम मटन करी, टुकड़ों में कटा हुआ साग गोश्त

बनाने की वि​धि- साग गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन और प्याज़ डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। इसके बाद से इसमें मटन डाल कर   तक तब तक पकाएं जब तक मांस गल न जाए। इसमें सरसों के पत्ते मोटे-मोटे काटकर डाल दें। मटन के नरम होने तक ढककर पकाएं। पालक को बारीक काट कर मिला दें। कटी हुई हरी मिर्च के साथ स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका साग गोश्त सर्व करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- Trick to make Dosa: डोसा बनाते समय टूट जाता है या चिपक जाता है तो इस ट्रिक से घर में बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी डोसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...