1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Cooking tips: साग खाने से होने लगती हैं पेट से जुड़ी दिक्कतें, तो पकाते समय इन चीजों को डालने से नहीं होगी

Cooking tips: साग खाने से होने लगती हैं पेट से जुड़ी दिक्कतें, तो पकाते समय इन चीजों को डालने से नहीं होगी

सर्दियों में साग की भरमार होती है, जिसकी वजह से डेली कोई न कोई साग बनता ही है जैसे पालक का साग,मेथी का साग, चने का साग, सरसों का साग, बथुए का साग, सोया मेथी साग आदि। साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में साग की भरमार होती है, जिसकी वजह से डेली कोई न कोई साग बनता ही है जैसे पालक का साग,मेथी का साग, चने का साग, सरसों का साग, बथुए का साग, सोया मेथी साग आदि। साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

पढ़ें :- Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचा कर रखते है। कुछ लोगो को साग खाने से गैस,जलन,एसिडिटी और पेट फूलने की दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या आपके परिवार में किसी के साथ ऐसा होता है तो आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे है जिससे ऐसा नहीं होगा।

इसके लिए साग बनाते समय तड़के में जीरा डाल सकती हैं। जीरा खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही जीरा डाइयुरेटिक्स की तरह काम करता है, जिससे यूरिन फ्लो बढ़ जाता है और ब्लोटिंग की दिक्कत में आराम मिलती है। इसलिए साग बनाते समय थोड़ा सा जीरा और हींग जरुर डालें। इससे इसका स्वाद तो बढ़ेगा ही पेट से संबंधित दिक्कतें भी नहीं होगी।

इसके अलावा आप साग में अजवाइन, एक चुटकी हल्दी और अदरक भी डाल सकते है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पेट की दिक्कत में आराम देता है और अजवाइन में मौजूद फाइबर अपच की समस्या से छुटकारा दिलाता है। वहीं साग बनाते समय थोड़ी सी अदरक डालने से आंतो की सूजन कम होती है और डाइजेस्टिव एंजाइम को एक्टिव करती है जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

पढ़ें :- FSSAI ने केएफसी, फ्लिपकार्ट इंडिया और नेस्ले को जारी किया नोटिस, मैगी के पैकेट में मिले कीड़े, बैच मार्केट से हटाने के दिए आदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...