फेमस एक्ट्रेस ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था. ऋतिक (Hrithik Roshan) प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एंट्री की थी.
Hrithik Roshan Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था. ऋतिक (Hrithik Roshan) प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एंट्री की थी.
उनकी इस पहली ही फिल्म ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को बॉलीवुड का सुपरमैन भी कहा जाता है. उन्होंने अपने इस फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. चाहे फिल्मों में एक्शन की बात हो या फिर रोमांस की, ऋतिक (Hrithik Roshan) हर किरदार बिल्कुल फिट बैठ जाते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि ऋतिक एक बेहतरीन और कामयाब एक्टर हैं.
पर्दे पर ऋतिक (Hrithik Roshan) को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि बचपन में वो एक खास किस्म की बीमारी से पीड़ित थे. इस बीमारी ने ऋतिक के दिलो दिमाग में इस कदर अपना घर कर लिया है कि आज भी उन्हें इस बीमारी का डर सताता है.तो चलिए जानते हैं ऋतिक के इस डर के पीछे छुपी हकीकत.
View this post on Instagram
पढ़ें :- सलमान खान की फेवरेट कोरियोग्राफर शबीना खान से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, सेट छोड़कर भागी
कहा जाता है कि ऋतिक रोशन जब छोटे थे तब उन्हें हकलाने की बीमारी थी. वो बात-बात पर हकलाते थे. अपनी इसी बीमारी के चलते ऋतिक अक्सर स्कूल जाने से भी कतराते थे और स्कूल न जाने के लिए कई बहाने भी बनाते थे.
View this post on Instagram
पढ़ें :- नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हालांकि बचपन की इस बीमारी को ऋतिक ने स्पीच थैरेपी के जरिए ठीक भी कर लिया. लेकिन बावजूद इसके जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन ऋतिक कोई ना कोई बहाना बनाते और स्कूल नहीं जाते थे.
जाता है कि ऋतिक अक्सर स्कूल जाने से कतराते थे लेकिन उनके भीतर बचपन से ही हीरो बनने की चाह थी. बचपन में वो आइने के सामने एक्टिंग करते और बोलने की प्रैक्टिस किया करते थे.
View this post on Instagram
पढ़ें :- SRK को पछाड़ 'किंग कोहली' बने देश के सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी , 3542 करोड़ की वैल्यू के साथ नंबर-1
पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने की सोची और आज वो इस इंडस्ट्री के कामयाब अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं. बावजूद इसके आज भी उनके बचपन के इस डर ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है. कहा जाता है कि ऋतिक आज भी स्पीच थैरेपी का सहारा लेते हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर ये डर सताता है कि कहीं वे फिर से हकलाना शुरू ना कर दें.
View this post on Instagram
भले ही ऋतिक अपनी निजी जिंदगी में हकलाने की बीमारी को लेकर घरबराते रहे हैं लेकिन ये उनकी दमदार एक्टिंग का ही जादू है कि वो हर दिल अजीज है और अपने हर किदरार के जरिए दर्शकों का दिल जीतने का हुनर भी रखते हैं.