बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रामायण के VFX को लेकर चल रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माताओं के साहस की खुलकर सराहना की है। जबसे रामायण का टीजर लांच हुआ है, तब से सोशल मीडिया का बाजार इस बात को लेकर गर्म है कि रामायण का वीएफएक्स हॉलीवुड वेबसीरीज गेम्स...
मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रामायण के VFX को लेकर चल रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माताओं के साहस की खुलकर सराहना की है। जबसे रामायण का टीजर लांच हुआ है, तब से सोशल मीडिया का बाजार इस बात को लेकर गर्म है कि रामायण का वीएफएक्स हॉलीवुड वेबसीरीज गेम्स आॅफ थ्रोन्स से कॉपी की गई है। सोशल मीडिया में विवाद और ट्रोल्स का शिलशिला जारी ही था इसी बीच सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक नोट के जरिए प्रतिक्रिया आई है।
दरअसल, रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इसे “वीडियो गेम जैसा” बताते हुए आलोचना की, तो कुछ ने इसकी भव्यता की तारीफ भी की।
इसी बीच ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि आज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जो दर्शकों को नया अनुभव देने के लिए बड़े जोखिम उठाते हैं। उन्होंने कल्कि 2898 एडी, बाहुबली और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके निर्माता उनके “हीरो” हैं।
रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन का उदाहरण देते हुए कहा कि ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने दर्शकों को कुछ नया देने के लिए जोखिम उठाया था। उनके मुताबिक, ऐसे लोग ही सिनेमा को आगे बढ़ाते हैं, जो पहले कभी न किए गए प्रयोग करने का साहस रखते हैं। रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी—पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट के साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल, ‘रामायण’ अपने भव्य VFX और बड़े बजट के चलते चर्चा के केंद्र में बनी हुई है, और अब ऋतिक रोशन के समर्थन के बाद इस बहस को नया आयाम मिल गया है।