1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हैवानियत: छह वर्षों से किशोरी के साथ हो रहा था दुष्कर्म, पिता, चाचा, सपा और बसपा के नेता समेत 28 पर FIR

हैवानियत: छह वर्षों से किशोरी के साथ हो रहा था दुष्कर्म, पिता, चाचा, सपा और बसपा के नेता समेत 28 पर FIR

उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छ​ह वर्षों तक दुष्कर्म  (rape) किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ललितपुर। उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छ​ह वर्षों तक दुष्कर्म  (rape) किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ, सपा (sp) और बसपा (BSP) के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उसनके साथ पहली बार तब दुष्कर्म हुआ था जब वो कक्षा छह में पढ़ती थी।

पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसे होटलों में ले जाया गया। आरोप है कि छह वर्षों तक अलग अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि इसमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। थक हारकर तीन दिन से किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की।

इस सूचना पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद किशोरी के घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वो मां और भाई के साथ बाहर आई। पुलिस ने इस मामले में  पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...