1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Hurricane in Chile : चिली में भीषण तूफान से एक की मौत , 11,000 से अधिक लोग बेघर

Hurricane in Chile : चिली में भीषण तूफान से एक की मौत , 11,000 से अधिक लोग बेघर

दक्षिण-मध्य चिली में तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8,900 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचने से 11,126 लोग बेघर हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hurricane in Chile : दक्षिण-मध्य चिली में तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8,900 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचने से 11,126 लोग बेघर हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार,राष्ट्रीय आपदा निवारण और प्रतिक्रिया सेवा के उप निदेशक एलिसिया सेब्रियन ने संवाददाताओं से कहा कि ‘फ्रंटल सिस्टम’ के बिगडने से सोमवार को भारी बारिश होने से बायोबियो क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से प्रभावित हुए और तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने पर राजधानी सैंटियागो सहित अन्य हिस्से प्रभावित होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

सेब्रियन ने तूफ़ान और भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय आपदा निवारण और प्रतिक्रिया सेवा ने पिचिलो नदी के तटबंध फटने के कारण अरौको, बायोबियो शहर के चार जिलों के निवासियों को अपने घर खाली करने को कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...