Mumbai : यूएस-इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट भयंकर युद्ध के चपेट में हैं। ईरान, इराकी मिलिशिया और हिज्बुल्ला के साथ मिलकर इजरायल व खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है। विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार से मिडिल ईस्ट और खाड़ी देशों में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि अगर ट्रंप भारत-पाक जंग रोक सकते हैं तो मोदी जी विश्वगुरु होने के नाते इजरायल-ईरान रुकवा दें।

दरअसल, मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत से पूछा गया कि इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत के स्टैंड क्या होना चाहिए? इस उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘अगर प्रेसिडेंट ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रोक सकते हैं, तो मोदी जी, इतने बड़े लीडर और ‘विश्वगुरु’ होने के नाते, ईरान और इज़राइल के बीच जंग रोक दें। उन्हें पहले जैसा वर्ल्ड लीडर नहीं माना जा रहा है, इसलिए उन्हें आगे बढ़कर अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि बस बहुत हो गया और जंग रुकनी चाहिए।’
US-इज़राइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर, राउत ने कहा, ‘ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला खामेनेई, एक ऐसी पर्सनैलिटी थे जिनकी इज़्ज़त इज़राइल को छोड़कर पूरी दुनिया में थी। वह भारत के सच्चे दोस्त थे, और दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है। मुश्किल समय में, चाहे भारत-पाकिस्तान की जंग हो या कश्मीर का मुद्दा, ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है…जब ऐसे लीडर की हत्या होती है, तो भारत को ऑफिशियली दुख ज़ाहिर करना चाहिए।’