1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Monkeypox से बचना हैं तो करें ये एप इंस्टॉल, ऐसे रहें सावधान

Monkeypox से बचना हैं तो करें ये एप इंस्टॉल, ऐसे रहें सावधान

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के केस बढ़ते ही चले जा रहे है। ऐसे लोगों के जेहन में कई सारे  प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या मंकीपॉक्स के बड़े स्तर पर फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में भी एक मरीज में इसकी पुष्टि हुई है। मरीज 34 साल के एक व्यक्ति है जिसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली : भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के केस बढ़ते ही चले जा रहे है। ऐसे लोगों के जेहन में कई सारे  प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या मंकीपॉक्स के बड़े स्तर पर फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में भी एक मरीज में इसकी पुष्टि हुई है। मरीज 34 साल के एक व्यक्ति है जिसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था।

पढ़ें :- Honor Pad 9 Pro : पावरफुल बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया डिवाइस, चेक करें डिटेल्स

ऐसी खबरों ने World Health Organization (WHO) की भी चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। Monkeypox को लेकर WHO ने लोगों को चेतावनी भी जारी कर दी है। आज हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं इससे आपके इसके लक्षण के बारे में पता चलेगा और सारी जानकारी मिलेगी।।।

Monkeypox से बचने के लिए आप WHO की मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको Monkeypox को लेकर सारी सूचना मिल जाएगी। ऐप से आपको लोकेशन के साथ Monkeypox के मरीजों के बारे में पता चलने वाला है। इस ऐप में बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

क्या है मंकीपॉक्स?

  खबरों का कहना है कि मंकीपॉक्स एक जूनोटिक डिजीज है, जो कि लगभग चिकनपॉक्स की तरह होने वाली है। लेकिन यह चिकनपॉक्स नहीं होने वाली है। यदि आप मंकीपॉक्स की पहचान करना चाहते हैं, तो मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में अवश्य सूचना लें।

मंकीपॉक्स वायरस के खतरनाक लक्षण

सीडीसी का कहना है कि मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण चिकनपॉक्स की तरह ही होते हैं। लेकिन यह हल्के होते हैं। आइए मंकीपॉक्स के लक्षण जानते हैं। जैसे-

पढ़ें :- Big Screen Smart TV in Low Price : कम कीमत पर लॉन्च हुए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, चेक करें पूरी डिटेल्स
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • लिंफ नोड्स में सूजन
  • मसल्स में दर्द और कमर दर्द
  • ठंड लगना
  • अत्यधिक थकान
  • चेहरे, मुंह के अंदर, हाथ-पैर, छाती, जननांग, मलद्वार आदि जगहों पर पिंपल या छाले की तरह दिखने वाला रैशेज, आदि।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...