1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IMD Weather Update: नवंबर में दिसम्बर जैसी ठंड! पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आया बदलाव

IMD Weather Update: नवंबर में दिसम्बर जैसी ठंड! पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आया बदलाव

यूपी के अधिकांश शहरों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। मंगलवार की सुबह शहर से देहात तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों के गरम कपड़े निकल आए। आगरा शहर में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के अधिकांश शहरों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। मंगलवार की सुबह शहर से देहात तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों के गरम कपड़े निकल आए। आगरा शहर में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें :- UP RTE Admission : अब किराए के मकान में रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा आरटीई के तह प्रवेश, कल से शुरू होंगे आवेदन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह कोहरा रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

नवंबर में कड़ाके की ठंड

नवंबर में अभी तक अधिक सर्दी नहीं पड़ी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान निरंतर सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं। आगरा में रविवार रात से निरंतर ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। ठंड का अहसास होने के साथ लोगों के गरम कपड़े निकल आए। मंगलवार सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमाान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

पढ़ें :- VIDEO-चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अपनी बेटी का कराया दाखिला, दिया ये बड़ा संदेश

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ठंडी हवा चलने से मौसम में परिवर्तन आया है। मंगलवार की सुबह कोहरा रहेगा। 20 से 22 नवंबर तक सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आगामी सप्ताह में एक डिग्री सेल्सियस तक ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...