HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं…अखिलेश यादव ने बोला बड़ा हमला

BJP सरकार में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं…अखिलेश यादव ने बोला बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा था, जब वो अपने मंत्री और विधायकों के साथ फिल्म 'द केरला स्टोरी' देखने के लिए गए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) पर तंज कसा था, जब वो अपने मंत्री और विधायकों के साथ फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ देखने के लिए गए थे।

पढ़ें :- New Voter Communication Program : घनश्याम शाही,बोले-आज का मतदाता तय करेगा भारत का भविष्य

इस बीच उन्होंने एक और ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि, ‘कूनो के चीते, आरिफ़ का सारस और इटावा के शेर… भाजपा सरकार में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और संकीर्ण राजनीति का शिकार होकर प्रताड़ित किये जा रहे हैं। ये भाजपाई, सत्ता व भ्रष्टाचार छोड़ किसी और से प्यार क्यों नहीं करते? घृणा प्रेम के दरवाज़े बंद कर देती है’।

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘पिक्चर आगे नहीं पीछे बैठकर देखी जाती है। माननीय उप्र की कहानी पर ध्यान दें तो शायद प्रदेश का कुछ उद्धार हो जाए’। बता दें कि, मुख्यमंत्री अपने मंत्री और विधायकों के साथ फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ देखी थी। इसको लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा था।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...