1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ Live : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, हर्षित-कुलदीप की वापसी

IND vs NZ Live : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, हर्षित-कुलदीप की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे चल रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे चल रही है।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : न्यूजीलैंड को पहले ओवर में लगा बड़ा झटका, हार्दिक ने कॉनवे का कैच पकड़ा, एक रन बनाकर आउट

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल, जो पिछले मैच में चोटिल हो गए थे उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं।

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता, हार्दिक-बुमराह की वापसी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...