1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK Final : एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारत ने बनाई जगह, पाकिस्तान से पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका

IND vs PAK Final : एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारत ने बनाई जगह, पाकिस्तान से पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका

IND vs PAK Final : ओमान में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-19 के दोनों फाइनलिस्ट टीमें तय हो गयी हैं। गुरुवार को खेले गए सेमी-फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमों ने जीत दर्ज की है। यानी ये दोनों टीमों एक बार फिर आमने-सामने होंगी। जहां लक्ष्य राजेश रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम, पिछली हार का हिसाब बराबर करने और खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ : चौथे और पांचवें वनडे से कप्तान गिल-राहुल और कंबोज आउट, जानें टीम इंडिया के स्क्वाड में क्यों हुआ बड़ा बदलाव?

सेमी-फाइनल में किन टीमों के बीच हुई भिड़ंत

भारतीय समयानुसार, गुरुवार सुबह खेले गए सेमीफाइनल-1 में पाकिस्तान U19 और बांग्लादेश U19 की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 31.4 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गयी। जिसके बाद पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा करके 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

दोपहर में खेले गए सेमीफाइनल-1 अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने 36.5 ओवर में 230 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 8 विकेट से सेमी-फाइनल में जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की है।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल

पढ़ें :- IND vs NZ : भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बारिश में धुला तीसरा वनडे मैच

एशिया कप अंडर-19 का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर 2026 को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इससे पहले 8 नवंबर को दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भिड़ीं थीं। जिसको पाकिस्ताने तीन विकेट से जीता था। अब भारत फाइनल में हिसाब बराबर करने उतरेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...