1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने

IND vs PAK : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने

भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान इतिहास रच दिया और वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान इतिहास रच दिया और वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली अब एक दिवसीय क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18246) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234) उनसे आगे हैं।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

कोहली ने 287 पारियों में 14000 रन पूरे किये जबकि तेंदुलकर ने 350 और संगकारा ने 378 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 15 रन की जरूरत थी और हारिस रऊफ को 13वें ओवर में कवर्स में चौका जड़कर वह यहां तक पहुंचे। उन्होंने सितंबर 2023 में पाकिस्तान के ही खिलाफ कोलंबो में एशिया कप के दौरान 13000 वनडे रन पूरे किये थे।

अजहरूद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 50 शतकों का रिकॉर्ड भी है । उन्होंने 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय क्षेत्ररक्षक के सर्वाधिक कैच का मोहम्मद अजहरूद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। कोहली ने अपने 299वें मैच में 157वां कैच लपका । अजहर ने 1985 से 2000 के बीच 334 वनडे खेलकर 156 कैच लिये थे।

कोहली ने कुलदीप यादव की गेंद पर पाकिस्तान के नसीम शाह का लांग आन से दौड़कर आते हुए डाइव लगाकर कैच लपका । उन्होंने इसके बाद हर्षित राणा की गेंद पर डीप मिडविकेट में खुशदिल शाह का कैच भी लिया।

पढ़ें :- असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...