1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Independence Day 2023 : लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में आज फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, ये है शो टाइमिंग

Independence Day 2023 : लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में आज फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, ये है शो टाइमिंग

Independence Day 2023 :  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मौके पर देशभक्ति वाली फिल्में भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag) और आईबी-71 (IB-71) का 14 स्क्रीन में मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों के मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Independence Day 2023 :  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के मौके पर देशभक्ति वाली फिल्में भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag) और आईबी-71 (IB-71) का 14 स्क्रीन में मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों के मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। फिल्मों का प्रदर्शन नि:शुल्क रहेगा और टिकटों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

पढ़ें :- 'Fighter' teaser out: स्वतंत्रता दिवस पर फैंस दीपिका ने दिया तोहफा, किया शेयर ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो

डीएम सूर्यपाल गंगवार (DM Surya Pal Gangwar) ने बताया कि 15 अगस्त को भाग मिल्खा भाग के 12 और आईबी-71 के दो शो रहेंगे। कुल 2218 टिकट का इंतजाम शहर के लोगों के लिए किया गया है जिन्हें मल्टीप्लेक्स से जाकर लिया जा सकता है। सिनेपोलिस फन मॉल गोमतीनगर (Cinepolis Fun Mall Gomtinagar) में 217 और पीवीआर फीनिक्स मॉल कानपुर रोड में 124 सीट पूरी तरह बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा 12 जगहों पर 30 फीसदी सीट वरिष्ठ नागरिक, 10 फीसदी दिव्यांग, 30 फीसदी स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगीं। किसी तरह की दिक्कत होने पर सहायक आयुक्त वाणिज्य (Assistant Commissioner Commerce) से 7376113756 और वाणिज्य कर अधिकारी से 9450730345 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट कर लें, मल्टीप्लेक्स, टाइम और फिल्म 

वेव सिनेमा में आईबी-71, दोपहर 1 बजे, सीटें- 228

सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 163

पढ़ें :- Independence Day 2023 : अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता,बोले- 'दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी'

सिनेपॉलिस, फन मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 12:30 बजे, 217 सीटें

पीवीआर सहारागंज मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे,  202 सीटें

पीवीआर सिंगापुर मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 194

पीवीआर फीनिक्स मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 124

पीवीआर लुलु मॉल भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 74

पढ़ें :- Claim of Astrologers : स्वतंत्रता दिवस पर 76 साल बाद बन रहा 15 अगस्त 1947 जैसा संयोग, देश को जानिए किस तरह से होगा लाभ?

आईनॉक्स, गोमतीनगर भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 123

आईनॉक्स गार्डन गैलेरिया तेलीबाग में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 144

आईनॉक्स उमराव निशातगंज में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 225

आईनॉक्स क्राउन मॉल चिनहट में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 139

आईनॉक्स, एमराल्ड मॉल आशियाना में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 133

आईनॉक्स, पैलेसियो मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 78

पढ़ें :- लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 100 से अधिक रक्त वीर हुए शामिल

मूवीमैक्स, आलमबाग बस अड्डा आईबी-71 दोपहर 12 बजे, सीटें 174

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...