HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. India Alliance meeting: मुंबई में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

India Alliance meeting: मुंबई में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता मुंबई पहुंच रहे हैं। अभी तक कई पार्टियों के दिग्गज नेता मुंबई पहुंच चुके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

India Alliance meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता मुंबई पहुंच रहे हैं। अभी तक कई पार्टियों के दिग्गज नेता मुंबई पहुंच चुके हैं।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि, भारत की आत्मा को बचाने के लिए विपक्षी पार्टियों का यह गठबंधन हुआ है। सत्ता में बैठे लोग भारत की मूल आत्मा को नष्ट कर, हिंदुस्तान को बर्बाद कर रहे हैं। इस गठबंधन का उद्देश्य BJP को 2024 में सत्ता से बेदखल करना है।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chowdhary) ने कहा कि, देश को एक सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो युवाओं और समाज के सभी वर्गों की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति उत्तरदायी हो। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील हो।

RJD सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा कि, INDIA गठबंधन देश को जोड़ने के लिए है। इस देश में बहुत सारी चीजें टूट गई हैं, सपने बिखर गए हैं। यह गठबंधन उन्हें समेटने के लिए है, इस देश की चोट को भरने के लिए है। इसके साथ ही शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Aam Aadmi Party MP Raghav Chadha) का कहना है कि, विपक्ष के गठबंधन से BJP बौखला गई है। ये लोग डरे हुए हैं कि कहीं ये गठबंधन सफल न हो जाए। लेकिन यह गठबंधन भारत के करोड़ों लोगों का है, जिसका फेल होना असंभव है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

वहीं, अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल (Krishna Patel) का कहना है कि, INDIA नाम ही अपने आप में बड़ा है। इस नाम से ही BJP में घबराहट है। BJP को अब समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें करना क्या है?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...