जयराम रमेश ने मंगलवार एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। 1.5 महीने में थाली 28% महंगी हो गई है।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 1.5 महीने में थाली 28% महंगी हो गई है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर पूंजीपति को फ़ायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने मंगलवार एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। 1.5 महीने में थाली 28% महंगी हो गई है।
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। 1.5 महीने में थाली 28% महंगी हो गई है।
एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ़ किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। MSP का वादा… pic.twitter.com/SME0LbcW1V
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 22, 2023
पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश
साथ ही कहा, एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ़ किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। MSP का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान अनाज कम दाम में बेचने को मजबूर होते हैं, लेकिन जैसे ही कृषि उत्पाद पूंजीपतियों के गोदामों में पहुंचते हैं, उनकी क़ीमतें एकाएक बढ़ जाती हैं। प्याज़ पर निर्यात शुल्क में 40% बढ़ोतरी के कारण नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि, जनता भी अब समझ चुकी है कि इस सरकार का सारा ध्यान सिर्फ़ प्रधान मंत्री की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।