1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. International Womens Day पर सोना और चांदी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

International Womens Day पर सोना और चांदी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Price Today :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) 8 मार्च मंगलवार को मना जा रहा है। इस दिन सोने व चांदी के आभूषणों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई और दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold Silver Price Today :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) 8 मार्च मंगलवार को मना जा रहा है। इस दिन सोने व चांदी के आभूषणों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई और दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.10 फीसदी टूटकर 53,466 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी मामूली कमी आई है और इसका भाव गिरकर 69,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

 जानें अपने शहर में कीमतें

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...